कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 गोपालगढ़ तिराहे पर एक कार में ई रिक्शा ने ठोकर मार दिया। घटना के बाद मौके पर ई रिक्शा द्वारा फोन कर बुलाए गये उदंड लड़कों ने राड, लाठी -डंडा, ईट पत्थर से हमला कर एक पत्रकार समेत दो लोगों को घायल कर दिया और कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता औऱ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के मण्डल गोरखपुर महामन्त्री असफाक अंसारी पुत्र मोताब अंसारी निवासी बिशुनपुरा रजा, थाना पटहेरवा, कुशीनगर अपने मित्र मुन्ना अंसारी पुत्र रसीद निवासी पिपरा रज्जब थाना तुर्कपट्टी, कुशीनगर के साथ बीते शनिवार की देर शाम कसया से ईद का बाजार कर कार से वापस जा रहे थे कि गोपालगढ़ तिराहे के समीप एक ई रिक्शा चालक ने कार में पीछे से ठोकर मार दिया। घटना के बाद मुन्ना पूछताछ कर रहे थे कि उसी दौरान जुटे लोग आक्रोशित हो गए और मारपीट करने लगे । पीड़ित मुन्ना अंसारी ने एसएचओ कसया को नामजद प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ई रिक्शा ने लापरवाही पूर्वक कार में ठोकर मार दिया और पूछने पर आये लोगों ने गाली -गलौज के साथ उसे व उनके मित्र असफाक को मारा पीटा। मेरा कपड़ा फाड़ दिए और 15 हजार रुपये मेरा छीन लिए और धमकी देते हुए चले गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसआई संजय कुमार सिंह एसआई अनिल शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे व स्थिति को संभाला। जानकारी होते ही भारी संख्या में पत्रकार जुट गए और एसएचओ से हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की। एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने मुक़दमा दर्ज कर करवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बृज बिहारी त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा, विजय कुमार राव, विनोद कुमार तिवारी, ज्ञानचंद गोंड़, असलम मो0असलम , पवन कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…