कुशीनगर । आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों/मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न करायी गई ।
सकुशल नमाज सम्पन्न होने के उपरान्त मुस्लिम धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों खासकर छोटे-छोटे बच्चों को ईद-उल-फितर त्यौहार की शुभकामनाएं दी गईं तथा त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण के नेतृत्व में प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले धार्मिक स्थलों/मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंगा नियन्त्रण उपकरणो सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ।
इसके अतिरिक्त जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा भी सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने वाले आसमाजिक तत्वो की सतत् निगरानी की जा रही है । सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने वाले अराजक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी ।
खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…