कसया/कुशीनगर। ठण्ड के सितम को देखते हुए नेक दिल लोगों के कदम गरीब, बुजुर्गों और असहायों में सहयोग में उठ रहे हैं। बुद्ध स्थली पर युवाओं ने ठंड से कांपते असहाय बुजुर्ग को कम्बल ओढ़ाया और खाने का सामान दिया।
कुशीनगर स्थित बुद्धा मार्ग पर एक बुजुर्ग ठण्ड से कांप रहा था। यह देख थाई मन्दिर से जुड़े व टूरिस्ट गाइड ओमप्रकाश कुशवाहा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, हिमांशु पाण्डेय, अजित पाण्डेय, कुणाल पाण्डेय ने पहले अलाव जलवाया और कम्बल मंगाया ओढ़ाया। बुजुर्ग ने ऊपर हाथ उठाकर सभी को आशिर्बाद दिया। श्री कुशवाहा ने बताया कि शीत लहर में सबका हाल बेहाल हो गया है और लोगों की कठिनाईयां बढ़ गयी है। ठण्ड को देखते हुए कुशीनगर में बुजुर्गों, गरीबों, असहायों, भिक्षुओं को हर तरह के सहयोग युवा साथियों के साथ किया जा रहा है।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…