News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एससी, एसटी, ओबीसी प्रतिभागियों का इलेक्ट्रिशियन और टेलरिंग का प्रशिक्षण शुरू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2022  |  7:47 PM

660 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एससी, एसटी, ओबीसी प्रतिभागियों का इलेक्ट्रिशियन और टेलरिंग का प्रशिक्षण शुरू
  • रोजगार परक प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेगा युवा: उपायुक्त उद्योग

कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश इंडट्रीयल कंसल्टेंट लिमिटेड और जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कुशीनगर द्वारा एससी, एसटी, ओबीसी प्रतिभागियों के इलेक्ट्रिशियन और टेलरिंग का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर के प्रोग्रेसिव कम्प्यूटर केंद्र पर उपायुक्त सतीश गौतम ने कीट वितरित कर किया।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री गौतम ने विभाग की रोजगार परक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से युवा आत्म निर्भर बनेंगे। सरकार द्वारा रोजगार के लिए हर तरह की सुबिधायें मुहैया कराई जा रही हैं। प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण व अन्य सुबिधाएं उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक सुशांत राव ने कहा कि ट्रेड में दक्ष होने के लिए एकाग्रता और समर्पण आवश्यक है। टेलरिंग की प्रशिक्षिका सुधा वर्मा, सुनीता कुशवाहा, नीतू कुमारी ने विषय वस्तु को रखा। चार माह तक चार बैच में 120 प्रतिभागियों के होने वाले प्रशिक्षण का समापन छः फरवरी 2023 को होगा।

इस दौरान अंकुर दुबे, दीपक वर्मा के अलावे प्रतिभागी अनिता गौतम, अंजू गौतम, अनुराधा, गायत्री, दीपिका भर्ती,अमन गोंड़, अनिल खरवार,अनिल गौतम, अमृता, अनिता शर्मा, अभिषेक यादव, अमरजीत, अमलेश,चंदन आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking