News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: परिजनों को मंजूर नहीं था प्रेम विवाह, विरोध के बाद जोड़े ने खाया जहर, प्रेमीका की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2023  |  8:02 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परिजनों को मंजूर नहीं था प्रेम विवाह, विरोध के बाद जोड़े ने खाया जहर, प्रेमीका की मौत

कुशीनगर। जिले में मोहब्बत के दुश्मनों से आहत प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. हैरान कर देनेवाली घटना जिले के कप्तानंगज थाना के पिपरामाफी गांव के समीप की है. इस दौरान युवती की मौत हो गई जबकी प्रेमी युवक की जहर खाने के बाद हालत बिगड़ गई। प्रेमी की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.

परिजन बने प्रेम की राह में बाधा

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना के पिपरामाफी गांव के युवक और बगल के गांव पटखौली के टोला घिवहीं की रहने वाली युवती के बिच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे और लड़की के परिजनों ने 23 अप्रैल 2024 को युवती की शादी तय कर दी इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युगल बीते एक दिसंबर को घर छोड़ कर फरार हो गए और दोनो एक साथ सुसाइड करने की योजना बनाई और खेत में जाकर प्रेमी जोड़े ने जहर खा ली जिससे युवती की मौत हो गई। जबकि प्रेमी जिन्दगी और मौत की जंग जिला अस्पताल में लड़ रहा है। घटनास्थल पर मिले जहरीले पदार्थ के रैपर को पुलिस कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है कि तीन दिनों से गायब प्रेमी युगल कहां थे और यहां अचानक कैसे पहुंचे। आपको बता दे, इस मामले बीते एक दिसंबर को ही युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking