News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जमीनी रंजिश में हुई मारपीट, कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2023  |  6:37 PM

602 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जमीनी रंजिश में हुई मारपीट, कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर। रविंद्र नगर थाना अंतर्गत सिसवा मठिया ग्राम सभा में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु एडमिट कराया गया है। उक्त के संबंध में शांति देवी पत्नी श्यामलाल द्वारा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर महिलाओं को मारने पीटने व चेन छीनने का आरोप लगा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

उक्त थाना अंतर्गत ग्रामसभा सिसवा मठिया निवासिनी शांति देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल ने थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर के माध्यम से बताया गया कि उसकी लड़की अन्नू खेत से घर आ रही थी कि रास्ते में गांव के ही रामाकांत पुत्र गणेश के घर के सामने पहुंची ही थी कि चंदन प्रेमचंद दिलीप चंद पुत्रगण रामाकांत मृत्युंजय व धनंजय पुत्र दिलीप चंद, निर्भय पुत्र प्रमोद, सुखमावती पत्नी रामाकांत, निर्मला पत्नी प्रमोद, चंदा पत्नी दिलीप चंद, अंदुती पत्नी प्रेमचंद, सोनी पत्नी चंदन प्रीति पुत्री दिलीप चंद द्वारा जमीनी रंजिश को लेकर भद्दी गालियां देने लगे पीड़िता द्वारा मना करने पर मारने के लिए दौड़ा लिए वह भागकर जान बचाने की प्रयास कर रही थी कि उसको पकड़ लिए तथा मारने पीटने लगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया शोर मचाने पर उसकी पुत्री सविता बहू रेशमी लीलावती भतीजी मनीषा उसे बचाने मौके पर पहुंची तो उपरोक्त लोगों द्वारा उनको भी लाठी डंडा व राड से हमला कर मारने पीटने लगे जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद पुत्री व बहू के गले से सोने का मंगलसूत्र व मोबाइल छीन लिये उक्त घटना की सूचना बीच-बचाव करने आए गांव के लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस वह ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका दवाई इलाज चल रहा है और घायलों को के चिकित्सीय परीक्षण कराने के उपरांत थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई।

पीड़िता द्वारा अपने दिए गए बयान में बताया गया है कि इसके पूर्व भी उपरोक्त लोगों द्वारा दो बार मारपीट की जा चुकी है जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे बावजूद इसके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई ना होने से उनका मनोबल बढ़ता गया जिसके कारण उक्त घटना को अंजाम दिया गया।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking