कसया/कुशीनगर । स्थानीय थानाक्षेत्र कसया के गोपालगढ़ तिराहे के समीप एक टैम्पू में आग लगने से टैम्पू धू -धू कर जलने लगा जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगो ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे । मिली जानकारी के अनुसार टैम्पू गाड़ी मे वायरिंग के स्पार्किंग करने से उसमे आग लग गयी जिससे वह धु धु कर जलने लगा वाहन चालक द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। परन्तु समाचार लिखे जाने तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुची थी, मौके पर मौजूद लोगो ने आग बुझाने के प्रयास मे लगे रहे l प्रेमनगर निवासी चालक संजय टैम्पू से सन पापड़ी व नमकीन लादकर बघौचघाट मार्केट जा रहे था कि अभी सपहा रोड से नहर बाईपास पकड़कर गोपालग़ढ तिराहे के समीप पहुचे था कि तभी अचानक गाड़ी में वायरिंग स्पार्किंग करने से टैम्पू मे आग लग गयी, जिससे गाड़ी धु धु कर जलने लगी। ड्राइवर व उसका सहयोगी दोनो गाड़ी से निकलकर आग बुझाने की प्रयास करने लगे और अन्य लोग भी उनके सहयोग मे जूट गये l टैम्पू चालक व सहयोगी का कोई हताहत नही हुआ। चालक द्वारा गाड़ी में आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दी गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर फ़ायर बिग्रेड नहीं पंहुचा था ।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…