कसया/कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुद्ध स्थली, कुशीनगर स्थित सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिला कार्यालय पर तिरंगा ध्वज फहराया गया और राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा की शपथ ली गई।
मंगलवार की सुबह संगठन कार्यालय पर संगठन के जिलाध्यक्ष और एंटी करप्शन ब्यूरो कुशीनगर के प्रभारी व एडवोकेट चन्द्रशेखर शुक्ला, पत्रकार मोहम्मद असलम, राजन दुबे ने ध्वजारोहण किया। तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र गान हुआ। श्री शुक्ला ने इस मौके पर अपने संबोधन में आजादी की लड़ाई का वर्णन किया और वीर सपूतों को याद किया। कहा कि मानव अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए भ्रष्टाचार उन्मूलन अति आवश्यक है। सच्ची आजादी तब होगी जब हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय मिले। इसके लिए हमें एकजुट होकर जागरूक होना होगा। संगठन हाशिए पर गए व्यक्तियों, कमजोरो, दबे, कुचले लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करता है। राजन दुबे ने कहा कि आजादी का अमृत काल, मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम राष्ट्र के स्वतन्त्रता आंदोलन को याद करने के लिए है और मानव अधिकारों के लिए आवाज उठाने की जरूरत है।
स दौरान वरिष्ठ पत्रकार हृदया नन्द शर्मा, पत्रकार उमर फारूक, राम विलास सिंह, पूजा, शैलेन्द्र, अभिनव, दिनेश सिंह उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…