कसया/कुशीनगर। सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ बुधवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी कसया अखिलेश दुबे की पुत्री प्रिंसी का जन्मोत्सव कसया वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के आशीर्वाद के साथ हर्षोल्लास व धूम धाम से मनायी गयी । प्रिन्सी ने सभी वृद्धजनों को फल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया एवं तत्पश्चात नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में संविलियन विद्यालय बेलवा पलकधारी में शिक्षकों व बच्चों के साथ पौधरोपण किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष कसया डॉ0 आशुतोष तिवारी ने कहा कि वृद्धजनों का सेवा व सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य व पुण्य दायी कार्य है। इनके साथ जन्मदिन मनाना एक सराहनीय पहल है,और इससे हम सबको सीख लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर साधना दुबे, मो0 असलम, ब्रह्माकुमारी की स्मिता बहन, प्रमिला बहन, श्वेता बहन, वृद्धाश्रम की प्रबंधक रज्जू राजा, रमा प्रजापति, विकास श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, सुजीत श्रीवास्तव, संजू देवी, सरिता देवी, द्रोपती देवी, प्रधानाध्यापक रामचंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रजेन्द्र कुमार शाही, दीपिका सिंह, रिफत आरा, राजेन्द्र प्रसाद, अमिता सिंह, सुमन देवी, सीता देवी, चांदनी सिंह, घुरा देवी, कौशल कामिनी देवी, उमरावती देवी, फेंकनी देवी, अंशुमान, सागर गुप्ता, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…