कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सूखा टोला डुमरी) में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व0 चंद्रभान सिंह की प्रथम पुण्यतिथि शिद्दत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भिक्षुओं ने शांति पाठ किया और जरूरतमन्दों में कम्बल वितरित किया।
आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में थाई भन्ते पी सों क्रान, पी सरोट, पी थुन सहित भिक्षुओं ने धम्म पाठ किया। भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों की बदौलत जाना जाता है। धन्य हैं वे संतानें जो अपने माता – पिता को याद करते हैं और उनके बताए मार्ग का अनुशरण करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में पुत्र डा0 शैलेश सिंह, पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्रियां संगीता, अनिता, हिमांशु, सत्यनारायण सिंह, हरिवंश, पप्पू सिंह, सभासद विजेंदर प्रताप सिंह उर्फ भगत सिंह, एडवोकेट जितेंद्र पटेल, राधेश्याम सिंह, मनोज प्रजापति, योगेंद्र सिंह, राम ब्यास कुशवाहा, राम मिलन सिंह, पिंटू, आलोक, अभिषेक,नीरज सहित सैकड़ों लोगों ने स्व0 सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…