News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे एन.पी कुशवाहा भाजपा मे हुए शामिल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 10, 2024  |  4:31 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे एन.पी कुशवाहा भाजपा मे हुए शामिल

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के पूर्व के लोकसभा प्रत्याशी रहे एन.पी कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। शुक्रवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों की उपस्थिति में श्री कुशवाहा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने एन पी कुशवाहा का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से निश्चित ही हमें मजबूती मिलेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार तथा कुशीनगर में आठ लाख पार का लक्ष्य को हासिल करेंगे।

एन पी कुशवाहा के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर विधायक पीएन पाठक,विवेकानंद पाण्डेय,विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा , डॉ असीम राय, मनीष जायसवाल जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, राणा प्रताप राव, सन्तोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल,विनोद भारती, रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी,एडवोकेट सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता,अतुल श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, बलिराम यादव, बाबूनन्दन सिंह, डॉ सीमा गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य ने पार्टी में स्वागत करते हुए श्री कुशवाहा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking