कसया/कुशीनगर। महाशिव रात्रि के अवसर पर कसया नगर में निकली बारात में आये महिला, पुरुष व बाल श्रद्धालुओं को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने प्रसाद का बितरण किया।
शनिवार को देवों के देव महादेव का पूजन अर्चन श्रद्धालुओं ने विधि विधान से देवालयों व शिवालयों में किया। नगर में निकली शिव बारात में हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के गगन भेदी जयकारे के साथ भाग लिया और पूजन किया। नगर वासियों ने फूल बरसा कर बरातियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजक गण द्वारा महा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। जिसमें पूर्व विधायक श्री मणि ने अपने हाथों से शिव को भोग लगाया और भक्तों को प्रसाद दिया। कहा कि भगवान भोले नाथ सबका कल्याण करते हैं।
इस अवसर पर डॉ सीपी गुप्ता, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार, राकेश जायसवाल, अमिय गुप्ता, राजू मद्धेशिया, लव मद्धेशिया, सुदामा मद्धेशिया, त्रिलोकीनाथ मिश्रा आदि ने सहयोग किया।
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…