News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नदियों की स्वच्छता के संकल्प के साथ गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 31, 2023  |  4:49 PM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नदियों की स्वच्छता के संकल्प के साथ गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन
  • नदियों की स्वच्छता अभियान के सहभागी बनें – पारस नाथ
  • नदियां प्राचीन समय से भारत की समृद्धि की रीढ़ – डा0 हरिओम मिश्र

कसया, कुशीनगर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग कसया द्वारा 16 मार्च से चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का समापन प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर में नदियों को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ हो गया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश दुबे के निर्देश पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा पर आयोजित जागरूकता गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये फारेस्ट एसआई पारस नाथ ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार ने नदियों की स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया है। अभियान के सहभागी बनें हम।

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी होगा जब प्राकृतिक स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए। धरती पर नदियां जीवन रेखा है। नदियां प्राचीन समय से भारत की समृद्धि की रीढ़ रहीं हैं लेकिन बढ़ते प्रदूषण से इन नदियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। इनकी स्वच्छता की जिम्मेदारी सबकी है। सरकार नदियों की स्वच्छता के अभियान चला रही है लेकिन हमारा भी कर्तव्य बनता है कि गंदे नालों का पानी, किसी भी तरह का अपशिष्ट पदार्थ, केमिकल नदियों में न जाय। सघन पौधरोपण और उनका संरक्षण किया जाय। इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा।

इसी क्रम में शिक्षक संतोष कुमार गोंड, चन्द्रपाल सिंह ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर प्रकाश पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों को अतिथियों ने अंकपत्र वितरित किया। इस दौरान आलोक तिवारी, संतोष यादव, परशुराम तिवारी सहित शिक्षक बच्चे मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking