कुशीनगर। 21फरवरी को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.03.2022 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, बार अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर श्री अमन कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया गया। रैली को संबोधित करते हुए जिला जज द्वारा सभी अधिवक्तागण, वादकारियों से अनुरोध किया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.3.2022 को अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करावे। साथ ही उन्होंने ने यह भी बताया की अभी तक जिन लोगो के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है उनको भी प्रिलिटिगेशन स्तर पर निपटारा कराया जा सकता है। इस लोक अदालत में बैंक कर्ज, दीवानी मामले, शमनीय मामले, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बिजली से संबंधित, वैवाहिक/पारिवारिक विवाद, चालान आदि प्रकृति के वादों का निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोक अदालत से फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर विवाद का निस्तारण कराया जाता है, लोक अदालत में निस्तारण हेतु किसी प्रकार का शुल्क देय नही होता है, लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है इसके विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं है।
इस रैली में सभी न्यायिक अधिकारी सहित, बार अध्यक्ष महा मंत्री एवम काफी संख्या में अधिवक्ता, पैरा लीगल वालेंटियर संजय शाही, सुधीर यादव, सफीना खातून, रिंकू शाही, पिंकी, अनुसुइया सिंह, मुस्तफा, इकबाल, अनिल, दिनेश, जय प्रकाश, ऐनुल्लाह व कार्यालय लिपिक राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, विजय कुमार मिश्र व सुनील यादव राजन मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…