Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

कुशीनगर: बालिका बधु टू टीवी सीरियल के लिए हंसिका का हुआ चयन…माँ की हर ख्वाहिश पूरी करूंगी- हांशिका शर्मा

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 20, 2023, 6:29 PM IST • अब तक 469 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जनपद के ग्राम धर्मागर छपरा, कुबेरस्थान निवासिनी एक गरीब परिवार की बेटी हंसिका शर्मा का चयन बालिका बधु टू टीवी सीरियल के लिए हुआ है। हंसिका ने कहा माँ की ख्वाहिश पूरी करूंगी। धर्मागर छपरा ग्राम के नागेंद्र शर्मा और इसरावाती देवी की पुत्री जो कक्षा दस की छात्रा है। काफी चर्चित और लोकप्रिय बालिका बधू की सफलता के बाद इसके निर्माता व निर्देशक प्रदीप यादव जल्द ही बालिका बधू टू लेकर आ रहे है। जिसकी शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होगी।

सिरियल में काम करने के लिए हंसिका ने काफी मेहनत किया और पड़रौना में ही कई टेस्ट दिए। अंत मे हंसिका का चयन बालिका बधू टू में हो गया। हंसिका को सीरियल या फिल्मों में काम करने के लिए माता इशरावती ने काफी दिक्कतों और गरीबी को झेलते हुए उसे प्रोत्साहित किया। हंसिका ने कहा कि माँ की बदौलत वह इस सफलता के मुकाम पर पहुंची है। जिहोने समाज के ताने सुनकर भी मुझे योग्य बनाया। जो लोग नारी गरिमा, सम्मान का विरोध करते हैं। उन्हें अपने काम से जबाब दूंगी और एक बड़ा मुकाम हासिल करूंगी।

Advertisement

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi