News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पोषण माह के अंतर्गत प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2022  |  7:58 PM

542 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पोषण माह के अंतर्गत प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया की शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पोषण माह के अंतर्गत प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक /बालिका प्रतियोगिता का आज आयोजन किया गया। जनपद के सभी 4134 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आज इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होनें बताया कि प्रत्येक केंद्र पर तीन स्वस्थ बच्चों का चयन किया जाएगा। हर बच्चों के चयन के लिए अधिकतम अंक 50 निर्धारित किए गए हैं। जिस पर सभी बच्चों को उनकी स्वस्थता के अनुसार नंबर दिया जाएगा।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पहले बाल विकास विभाग द्वारा केवल अतिकुपोषित बच्चों को ही चिन्हित किया जाता रहा है, किन्तु अब केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्वस्थ बच्चों का चयन किया जाएगा। इन चयनित बच्चों को गांधी जयंती के दिन 02 अक्टूबर को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विदित हो कि स्वस्थ बच्चों की स्वस्थता के मानक बच्चे की मासिक वृद्धि, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण श्रेणी, नियमित टीकाकरण और डिवर्मिंग हैं जिस हेतु अंक निर्धारित किये गए हैं। आज इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम कुसुमहा में प्रतिभाग किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking