कुशीनगर। क्षेत्र के जौरा बाजार निवासी पवन उपाध्याय जो लखनऊ उच्च न्यायालय में अधिवक्ता है उन्होंने अपने 26वें जन्मदिन के मौके पर कंबलों का वितरण किया ।बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने शनिवार को लखनऊ कामता सड़क के किनारे रह रहे दर्जनों असहाय वृद्ध ,दिव्यांग लोगों के बीच कम्बल और राशन बांटे।
उन्होंने कहा कि हाड़कपाती ठंड में कम्बल लोगो को राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दीन दुःखियों की सेवा ही सच्ची पूजा है। नर सेवा नारायण सेवा है। जो लोग जरूरतमंद की सेवा सहायता करते हैं वे सच्चे समाजसेवी है।उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं और सेवा करते हैं उनका जीवन सार्थक होता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सभी कार्य सरकार के भरोसे नही छोड़ना चाहिए। सक्षम लोगो द्वारा गरीबों के मदद में हाथ बटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड के प्रकोप से लोगों का जीना मुहाल हो गया हैं। यह समय गरीब दीन दुखियों की मदद कर पूण्य कमाने का है।
मौके पर अधिवक्ता शालनी राज मणि त्रिपाठी,अधिवक्ता सन्तोष दुबे, अधिवक्ता आनंद कुमार दुबे,रमन राज त्रिपाठी, शानू उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…