News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ईमानदार व राष्ट्रपति द्वारा पूर्व में सम्मानित आई.पी.एस. का गलत तरीके से किये गए निलंबन का हुआ घोर निंदा, तत्काल बहाली की ब्राह्मण समाज ने किया मांग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 8, 2024  |  5:55 PM

412 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईमानदार व राष्ट्रपति द्वारा पूर्व में सम्मानित आई.पी.एस. का गलत तरीके से किये गए निलंबन का हुआ घोर निंदा, तत्काल बहाली की ब्राह्मण समाज ने किया मांग WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कुशीनगर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक बुधवार की शाम जिलाध्यक्ष राजेश दुबे के नगर पंचायत सेवरही निजी आवास परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें उपस्थित सभी लोगों के द्वारा परिषद के सप्त सूत्रीय संकल्प को दोहराया गया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बैठक में गोरखपुर मंडल सचिव पंडित अरविंद पाण्डेय ने परिषद की संगठनात्मक संरचना, कार्यशैली, उद्देश्यों एवं वर्तमान समय में विप्र समाज की स्थिति से सभी को विस्तृत रूप में अवगत कराया। इसके साथ ही पूर्व में रहें जिलाध्यक्ष हाथरस स्व० पं. योगेश उपाध्याय प्रकरण में कार्यवाही करने के माग के साथ एवं तेज तर्रार, कर्मठ और ईमानदार तथा राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित आईपीएस अधिकारी पं० जुगुल किशोर तिवारी उप महानिरीक्षक (फायर सर्विस) उत्तर प्रदेश को गलत तरीके से निलम्बित किए जाने पर घोर निन्दा कर उनके अविलम्ब बहाली की मांग की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष पंडित राजेश कुमार दुबे ने कहा कि संगठन डीआईजी साहब की बहाली तत्काल किये जाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय से करता है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के हेतु नवीन सदस्यता अभियान को प्राथमिकता प्रदान करते हुए सभी पदाधिकारियों को मिलकर प्रति सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों में छोटी छोटी बैठक और हर माह एक बड़ी बैठक का आयोजन अवश्य करना है।

परिषद जिलाध्यक्ष पं. राजेश कुमार दुबे ने भी राजनैतिक दृष्टि से ब्राह्मणों के गिरते हुए ग्राफ के बारे में सभी को अवगत कराते हुए बताया कि यह जग जाहिर है कि केंद्र और राज्य की सरकारों को बनाने में विप्र समाज की अहम भूमिका रहती है। सभी को अपने समाज के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा के देश की आजादी में भी हम ब्राह्मणों की अहम भूमिका रही है, फिर भी कुछ देशद्रोही ताकतें ब्राह्मण समाज का विरोध करने पर तुली हुई हैं। पडित अरविंद पाण्डेय मंडल सचिव गोरखपुर ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सभी को एक होकर बाह्मण विरोधी ताकतों से लड़ कर अपने भविष्य को सुरक्षित करना होगा।

सभा में उपस्थित पंडित धनंजय मणि उर्फ महाबली बाबा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आदरणीय युगल किशोर जी आईपीएस को तत्काल बहाल करना चाहिए।अन्य विभिन्न विप्र बंधुओं ने भी अपने-अपने विचार रखें बैठक का प्रमुख बिंदु परिषद की सदस्यता बढ़ाने हेतु सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक बन्धुओं को जोड़ना रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking