News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: धराशायी हुआ मकान, मलबे में दबे एक व्यक्ति की मौत एक घायल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 1, 2022  |  3:56 PM

1,707 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: धराशायी हुआ मकान, मलबे में दबे एक व्यक्ति की मौत एक घायल

कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 बुद्घ नगरी विशुनपुरा के पास शुुक्रवार की सुबह करीब सवा ग्यारह बजे एक पुराना मकान ध्वस्त हो गया। इसके मलवे में दबने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से किसी तरह मलवा हटाकर घायलों को बाहर निकाली और जिला अस्पताल भेजवाया,जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया,लेकिन रास्ते में ही एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दूसरे की चोटे आयी है।

कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर पुलिस चौकी के पास एक पुरानी मकान में नागेंद्र प्रसाद कपड़ा प्रेस करने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह विशुनपुरा निवासी रामनगीना सिंह अपना कपड़ा प्रेस कराने आए थे।उसी समय पहले से पुरानी व जर्जर हो चुकी यह मकान भरभराकर ध्वस्त हो गया। इसके मलवे में नागेंद्र और रामगीना दोनों दब गए। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिए मलवा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। वहां रामनगीना की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। जबकि नागेंद्र प्रसाद की हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक नागेंद्र प्रसाद को सर पर चोटे आई है। उधर रामनगीना सिंह के मौत होने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा गया।

एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कुशीनगर पुलिस चौकी के पास वार्ड 21 (विशुनपुरा) में एक जर्जर मकान ध्वस्त हो गया है।इसके मलवे में आने से दो लोग घायल हो गए,उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था,पुलिस ने जेसीबी के जरिए मलवा हटाकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking