कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के क्रीड़ागंन के प्रांगण में शुक्रवार को विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन सम्पन्न हुआ l समागम में श्रोताओं को प्रवचन सुनाते हुए मुख्य वक्ता विनोद बोहरा ने कहा कि ब्रह्म ज्ञान की ठहराव से ही जीवन मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है l ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति से जीवन में वास्तविक शक्ति का आरम्भ होता है और उसके ठहराव से ही हमारा जीवन भक्तिमय व आनंदित बनता है l ब्रह्म ज्ञान को बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्रह्म ज्ञान का अर्थ हर पल उसकी रोशनी में रहना है l जीवन की साथर्कता तभी है कि जब हम माया की जाल से अपने को बचाते हुए अपने जीवन के उद्देश्य को समझें l
संत निरंकारी मिशन के सन्देश को देते हुए महात्मा ने कहा कि निरंकारी मिशन स्वच्छता,रक्तदान, वृक्षारोपण,सामूहिक विवाह आदि समाजिक कार्य करतें हुए भी समाजिक समरता व एकता को बढ़ाने का कार्य कर रहा है l प्रेम-शान्ति मानवता व दिब्य का सन्देश देते हुए महात्मा श्री बोहरा ने कहा कि यह आयोजन सभी धर्मो, जातियों व सम्प्रदायो को एक कर समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है l निः स्वार्थ प्रेम ही सच्ची भक्ति कहलाती है l स्थानीय जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सत गुरु माता जी की कृपा से जागरूकता विश्व बंधुत्व की भावना पैदा होती है, तो हम मानवता के निर्माण में अपना योगदान दे रहे होते है l श्री मणि ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में नीलम श्रीवास्तव, राकेश मणि त्रिपाठी,शम्भूनाथ तिवारी, रघुनन्दन मद्धेशिया,ज्ञानेश मणि, ज्ञानेंद्र गुप्ता,अनिल राय, राजा राम,लालमन चौधरी, हृदयानन्द,श्याम, विकास आदि ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए l
इस अवसर पर सुधीर यादव,दुर्गेश नंदन,पंकेस, नवनाथ,शिव चरन, अंगद, राज कली, पूनम, नेहा,पुष्पा आदि सहित सैकड़ो श्रोता व निरंकारी समाज के लोग मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल ने किया l
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…