News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर दुकानदार को लूटा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 5, 2023  |  7:06 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर दुकानदार को लूटा

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन एच 730 पर चन्दरपुर गोबरही चौराहा स्थित  कान्हा जन सेवा केंद्र की दुकान में बदमाशों द्वारा फिल्मी स्टाइल में असलहा दिखाकर दो लाख तीस हजार रूपये लूटने की जानकारी मिली है।

बदमाशों ने मंगलवार को दोपहर की वक्त में करीब 12बजकर 10 मिनट पर घटना को अंजाम दिया है।थाना क्षेत्र के धोधरहीं निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र लक्ष्मी यादव (दुकानदार) ने बताया कि एक अपाची मोटर साईकिल से तीन युवक मेरे दुकान पर आये जिसमें से एक लड़का हेलमेट पहना था और मुझसे पूछा कि आप के पास कैश है हमने उससे कहा कि कितना चाहिए और हेलमेट निकालने को बोला तभी तीनों युवक मेेरे ऊपर पिस्टल तान दिये तथा दुकान में घुसकर काउंटर के दराज से कैश निकालकर फिल्मी स्टाइल मेें असलहा को लहराते हुए बाइक पर सवार होकर तीनों लुटेरे फरार हो गये।बदमाशों ने काउन्टर से 2लाख 30 हजार रूपये नगद की लूट की है।

घटना की सूचना हमने तत्काल पुलिस को दी।सूचना पाकर तत्काल मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेे कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुँचे और तहकीकात में जुट गये और तत्परता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तुुरंंत पुुुलिस टीम को अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना भी कर दिया। मौके पर मिली सीसीटीवी कैमरे की फूटेेज में घटना स्पष्ट दिखाई दे रहा है। लूट होने की घटना संज्ञान में आने के तत्काल बाद पुुुलिस कप्तान धवल जयसवाल भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिये।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking