News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मायके वालों को बताये बिना ससुराल वालों ने नवविवाहिताका किया अंतिम संस्कार…पति सहित पाँच पर दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2023  |  8:00 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मायके वालों को बताये बिना ससुराल वालों ने नवविवाहिताका किया अंतिम संस्कार…पति सहित पाँच पर दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज

कसया/कुशीनगर । चौरा ख़ास थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की रात्रि की है।

ससुराल वालों ने पुलिस और मायके वालो को बिना सूचना दिए हुए शव को रात्रि में ही अंतिम संस्कार कर दिए। मायके वालों की आरोप है कि नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचक्की पट्टी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय रूबी की शादी चौरा ख़ास थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के निवासी वीरेंद्र कुशवाहा के साथ शादी 3 वर्ष पहले मंदिर में हुआ था। शादी के 6 माह बाद परिवार सहित शहर कमाने चला गया। एक वर्ष के बाद घर लौट कर आ गया। और घर पर ही मेहनत मजदूरी कर के परिवार का खर्च चलाने लगा।इस दौरान इनके दो पुत्र हुए। बड़ा शिवम् 2.5 वर्ष , और हरिओम 6 माह का है। और सोमवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मंगलवार को सुबह इसकी जानकारी गांव वालो को हुई तो दरवाज़े पर भीड़ जुट गई।आरोप की मायके वालों को बिना बताए ससुराल वालों ने रूबी के शव का रात्रि में ही अंतिम संस्कार कर दिए। इसकी जानकारी किसी ने मायके वालों को दे दी। सुबह मायके वाले पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी का हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर में एक लाख रुपए नगद और मोटर साइकिल न देने का जिक्र है। गांव वालो की माने तो घटना की रात्रि घर में सास ससुर और पति थे। पारिवारिक कलह का कारण बताया जा रहा है। रूबी अपने जीजा के घर छठिहार में जाने को लेकर जिद्द कर बैठी थी।

चौरा खास थाना प्रभारी प्रमोद कुमार की तहरीर के अनुसार दहेज हत्या का मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। आगे विधिक कारवाही की जा रही है

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking