News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रारंभिक अहर्ता (UPSSSC) PET- 2022 परीक्षा के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त केंद्र व्यवस्थापकों व नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 10, 2022  |  8:30 PM

504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रारंभिक अहर्ता (UPSSSC) PET- 2022 परीक्षा के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त केंद्र व्यवस्थापकों व नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • 13 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अहर्ता (UPSSSC) PET – 2022 परीक्षा – अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा

कुशीनगर।आगामी 15 व 16 अक्टूबर 2022 को होने वाली प्रारंभिक अहर्ता (UPSSSC) PET – 2022 परीक्षा के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी श्री देवीदयाल वर्मा द्वारा समस्त केंद्र व्यवस्थापकों और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समस्त केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराया जाए।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 13 केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शनिवार व रविवार को होनी है। उन्होंने बताया कि दो पालियों/पार्ट में परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। दिनाक 15-10-2020 शनिवार व 16-10-2020 रविवार को प्रथम पाली/पार्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली/पार्ट दोपहर 03:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।

अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त केंद्र व्यवस्थापको निर्देश दिए गए कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को चेक कर लिया जाए कि सभी कार्यशील है अथवा नही। उन्होंने निर्देश दिया कि दिनांक 14 अक्टूबर को सायंकाल संपूर्ण परिसर, परीक्षा कक्ष एवं फर्नीचर को भली प्रकार से सैनिटाइज कर केंद्र को लॉक कर दिया जाए। साथ ही निर्देश दिया की प्रत्येक केद्र पर परीक्षार्थी के मोबाइल जमा कराने के लिए लिफाफे रखे जाए ताकि परीक्षार्थी अपना मोबाइल जमा कर सके। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि ओ0एम0आर0 शीट पर क्वेश्चन पेपर का सही क्रमांक डालना अनिवार्य है। यदि ओ0एम0आर0 शीट पर क्वेश्चन पेपर का क्रमांक सही अंकित नही होगा तो ऐसी ओ0एम0आर0 शीट का मूल्यांकन नही किया जा सकेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि परीक्षा के मद्देनजर दिनांक 12 अक्टूबर को समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों की ट्रेनिंग कलेक्ट्रेट सभागार में कराई जाएगी। साथ ही नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि 14 तारीख तक सभी केंद्रों पर लाइट, पंखे, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था को सुनिश्चित करा लिया जाए। सभी कमरों में व्यापक प्रकाश ली व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल , श्रीमती मुकुल शुक्ल , प्रधानाचार्य महर्षि अरविंद, उदित नारायण से प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ,सहित अन्य लोग एवं एजेंसियों से प्रतिनिधि उपस्थित थे

संबंधित खबरें
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking