News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याए को मौके पर किया निराकरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 13, 2023  |  7:24 PM

489 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याए को मौके पर किया निराकरण

कसया/कुशीनगर। जन शिकायतों/समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में कसाया तहसील क्षेत्र के ग्राम चकदेइया में आयोजित ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर उनका निराकरण किया।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

खण्ड विकास अधिकारी सुधा पाण्डेय ने विभिन्न योजनाओं की चर्चा की और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर दो शौचालय फार्म, विकलांग पेंशन, विधवा पेंसन के एक – एक फार्म ऑनलाइन किये गए। दो किसान सम्मान निधि की केवाईसी हुई। रामनक्षत्र विश्वकर्मा ने नाली निर्माण और जल निगम द्वारा लगाए गए टोटी मरम्मत की मांग की। जबकि उनके द्वारा लाल राशन कार्ड की मांग को अपात्र श्रेणी में रखा गया। किसान सम्मान निधि में 27 मृतक, 10 बाहरी और 11 का सत्यापन किया गया। इस तरह स्वास्थ्य सहित कुल 119 समस्याओं में 117 का निस्तारण हो गया। जबकि शेष को सबंधित विभाग को भेज दिया गया। ग्राम चौपाल में आयोजित शिविर में आरबीएसके टीम ए की चिकित्सकीय दल ने डॉ एसके सिंह के नेतृत्व में 60 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और दवा वितरित किये। अधिकारियों ने भी योजनाओं मनरेगा, निःशुल्क बोरिंग योजना, पालतू पशुओं की देखभाल टीकाकरण आदि की सलाह दी। डॉ एसके सिंह ने कुपोष, मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी देते हुए स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ सरिता गुप्ता, गंगाधर दुबे, नवीन कुमार, डीएम सिंह, राजन प्रजापति, एपीओ वसीम रजा, ग्रामप्रधान संजीव सिंह, लेखपाल अशोक सिंह, पंचायत सहायक जितेंद्र सिंह, रोजगार सेवक यशवंत यादव के अलावें डॉ साबित्री सिंह, मीरा दुबे, विमलेश दुबे, वीरेंद्र शर्मा, आशा होशिला देवी, पुष्पा भारती, रिंकी देवी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking