News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: संगीत, हस्तकला, लोक नृत्य आदि क्षेत्रों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि,जल्द करें आवेदन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2023  |  6:33 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संगीत, हस्तकला, लोक नृत्य आदि क्षेत्रों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि,जल्द करें आवेदन

कुशीनगर। सहायक पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन ने बताया कि पर्यटन नीति 2022 के अन्तर्गत प्रदेश के स्थानीय एवं लुप्तप्राय कला, संगीत, हस्तकला, लोक नृत्य एवं व्यंजनों को पुनर्जीवित करने में लगे व्यक्तियों/समूहों को रु0 05.00 (पांच) लाख तक का वित्तीय प्रोत्साहन दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।

यह अनुदान प्रदान किये जाने हेतु जनपद कुशीनगर के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद द्वारा संस्तुति प्रदान की जायेगी। साथ ही उक्त अनुदान प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रत्येक मण्डल के अधिकतम 10 आवेदकों को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर दिये जाने की व्यवस्था है।

आवेदन के संबंध में उन्होंने बताया कि जनपद से स्थानीय लुप्तप्राय कला, संगीत, हस्तकला, लोक नृत्य एवं व्यंजनों से सम्बन्धित व्यक्ति सहायक पर्यटक अधिकारी कार्यालय, कैंपस राही टूरिस्ट बंगला, बुद्ध मार्ग कुशीनगर से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking