कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा पर कार्यरत सभी बिद्युत कर्मियों को पिछले 9 मिहिनो का भविष्य निधि व 2 महीनों का वेतन ,घायल व मृत्यु कर्मियों का मुआवजा नहीं मिलने से तीसरे दिन गुरुवार को भी अधिक्षण अभियंता कसया कार्यालय परिसर पर अनिशितकालीन धरना जारी है ।
आज से सभी बिजली घर पर कार्यरत परिचालक भी धरने में शामिल हो गए ,सभी कर्मियों का कहना है की जब तक हमारी जो भी मांगे है मानी नही जाती है तब तक धरना जारी रहेगा ।बताते चले की विधुत विभाग में ठेकेदार के माध्यम से जो सविदा कर्मचारी रखे गए है उनका जम कर शोषण किया जा रहा है उक्त बाते उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद मणी ने बताया की सभी संविदा कर्मचारियों का 9 महीनों का भविष्य निधि की राशि ओरियन कंपनी द्वारा जमा नही किया गया है इसके बावजूद ओरियन कंपनी द्वारा विभाग से फर्जी भविष्य निधि का बिल लगाकर निकाल लिया गया ।
जिसकी शिकायत लगातार सगठन के पत्र के माध्यम से बड़े अधिकारियों से किया गया इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई ।अब ओरियन कंपनी को अधिकारियों द्वारा ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है ,अब संविदा कर्मियों का 9महीनों का भविष्य निधि का राशि कौन देगा इसका कोई ठोस जवाब विभाग के बड़े अधिकारी नही दे रहे है इस से साफ है की ओरियन कंपनी को विधुत विभाग के अधिकारियों का सरक्षण मिला हुवा है ये भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है अगर भविष्य निधि की जांच कराई जाय तो कंपनी से लेकर अधिकारी तक की भूमिका संलिप्त पाया जाएगा।
इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन राव,रामकृपाल सिंह,दिनेश ,मुकेश,पवन,मन्नू,रिंकू,सदानंद,तेजप्रताप,सत्यनारायण,गोबरी,पानेलाल, हरेंद्र, आदि कर्मचारी मौजूद र
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…