News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: किसान गोष्ठी में गन्ने की वैज्ञानिक खेती की दी गयी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2022  |  8:52 PM

486 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान गोष्ठी में गन्ने की वैज्ञानिक खेती की दी गयी जानकारी
  • किसान गन्ने की अर्ली व सामान्य दोनों ही प्रजाति बोयें- के.पी. सिंह 

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सिरसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गन्ना विकास गोष्ठी आयोजित हुई। अधिकारियों ने वैज्ञानिक विधि से लाभकारी खेती के गुर बताए।

आज की हॉट खबर- मुख्यमंत्री और उनकी माता पर मौलाना की टिप्पणी से नाराज...

 उत्तर प्रदेश गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच द्वारा आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए बिरला ग्रुप के गन्ना शोध संस्थान सेवरही के वैज्ञानिक केपी सिंह ने कहा कि गन्ने की उन्नत प्रजातियां ही उपज व चीनी परता बढ़ा सकती है। को 0238 गन्ना प्रजाति में रेड रॉट रोग लग गया है। किसान गन्ने की अर्ली व सामान्य दोनों ही प्रजाति बोयें। रेड रॉट रोग पर नियंत्रण के लिए सावधानी बरतें। उत्तर प्रदेश गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच के सहायक निर्देशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि  ट्रेंच विधि से बोई गन्ने की खेती के साथ सह फसली खेती से उपज बढ़ने के साथ किसानों को दोहरा लाभ मिलता है। जुलाई माह में जनपद में सात गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन कर बेहतर खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। गन्ना चीनी मिल ढांढा के प्रधान प्रबन्धक गन्ना सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है। अधिक क्षेत्र फल में गन्ना बोयें व भरपूर लाभ कमाएं।  सचिव गन्ना समिति कसया मूर्ति सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया मांग पर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। गन्ना निरीक्षक पारस नाथ पाण्डेय व महेश गिरी ने अपने विचार रखें। इस दौरान उग्रसेन, उमाशंकर, चंद्रिका वर्मा, वंशराज, प्रमोद, राजाराम, ओमप्रकाश, विश्वनाथ आदि किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking