News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ईश्वर चंद सिंह निर्वाचित हुए द बेनेट क्लब के अध्यक्ष 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2023  |  6:54 PM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईश्वर चंद सिंह निर्वाचित हुए द बेनेट क्लब के अध्यक्ष 
  • द बेनेट क्लब का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ

कसया/कुशीनगर। द बेनेट क्लब कसया का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को  गहमा गहमी के बीच सकुशल संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिये बद्री नारायण दुबे,देवेंद्र दत्त तिवारी, ईश्वर चंद्र सिंह और ओम प्रकाश पांडेय सहित कुल 4प्रत्याशी खड़े हुए थे और अपना नामांकन भी दाखिल किया था, ओम प्रकाश पांडेय  ने मतदान से एक  दिन पूर्व ही अपना नामांकन वापस ले लिया था l इस तरह कुल 3 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में डटे रहे।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

विदित हो कि कुल 78 सदस्यों में से 71 ने अपने मतों का प्रयोग किया । अध्यक्ष पद के अलावा  शेष पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका था,जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए गोपाल पति त्रिपाठी ,महामंत्री के लिए राजीव कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार सिंह , ऑडिटर पद पर राजीव राव पहले ही निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे।मतगणना के पश्चात अध्यक्ष पद पर ईश्वर चंद सिंह एडवोकेट 28 मत, बद्री नारायण दुबे 22 मत व देवेंद्र तिवारी जी 21 मत प्राप्त किए। इस प्रकार ईश्वर सिंह 6 मतों से विजयी होकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।सकुशल चुनाव संपन्न कराने वालों में अध्यक्ष राकेश तिवारी मंत्री, राकेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव,राधा कृष्ण शर्मा एवं चंद्रिका प्रसाद  गुप्त का भरपूर सहयोग रहा।

विजयी  प्रत्याशियों को कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय , वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पांडे, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सोहराब अली, अनुराग द्विवेदी आदि तमाम अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयाँ दिये l विजयी प्रत्याशियों ने  क्लब के हितार्थ काम करने की बात कही ।विजयी  प्रत्याशियों ने सभी  के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking