कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर मीडिएट कॉलेज कुशीनगर में बुधवार को 50 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा कॉलेज के प्रार्थना सभा स्थल पर कारगिल विजय दिवस को समारोह पूर्वक मनाया गया l
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा की पूरी जिम्मेदारी सेना को रहती है l 08मई 1999 को पाकिस्तानी सेना छदमवेश में कारगिल में घुसपैठ क़र दी, उन घुसपैठियों को भारतीय सेना ने वीरता पूर्वक मार भगाया, और आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल पर विजय प्राप्त किया l प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने आगे कहा कि भारत एक धर्म सहिष्णु देश है l इंडोनेशिया को छोड़कर सबसे ज्यादा मुसलमान भारत में रहते हैं l पाकिस्तान हमेशा भारत की अखंडता को प्रभावित करना चाहता है l हम सभी कारगिल विजय शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं,तथा प्रतिज्ञा करते हैं कि किसी भी क़ीमत पर भारत की एकता और अखंडता को अक्षुष्ण रखेंगे l इस दौरान कैप्टन वेद प्रकाश के नेतृत्व में कैडेट्स आनंद राय , कुमुद कांत पाण्डेय,विनय चौहान,अभिषेक गुप्ता,सोहित पटेल, रोहित राजभर,अभिषेक सिंह, सूरज, तालिब अली,दीपा शर्मा, श्वेता वर्मा ने ऐकान्की प्रस्तुत क़र कारगिल के विजय शहीदों को श्रद्धांजलि दी l “शान तेरी कभी भी कम न होने देंगे वतन” पर सभी कैडेट्स ने भारत माता की जय के नारे लगाये l
इस अवसर पर सुरेश प्रसाद गुप्त, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार,अमरजीत मिश्र,नन्हे, ऐनुल अली,निलेश कुशवाहा,शिव कुमार सिंह सहित शिक्षक व सभी छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…