News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नवागत डीएम के अध्यक्षता में किसान दिवस की हुई बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 18, 2024  |  4:29 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवागत डीएम के अध्यक्षता में किसान दिवस की हुई बैठक

कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय किसान दिवस की बैठक आयोजित की गई। बैठक दौरान जिला कृषि अधिकारी द्वारा पूर्व माह में आयोजित किसान दिवस की कार्यवृत्ति और निस्तारण आख्या से अवगत कराते हुए पिछले किसान दिवस में प्राप्त 06 प्रकरण में से 04 प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

कृषक महेन्द्र मणि द्वारा धान खरीद के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से उचित दर पर किसानों के धान का क्रय कराने हेतु आग्रह किया गया, जिससे कृषकों को धान विक्रय करने में कोई समस्या न आये। वशिष्ट नारायण वरनवाल द्वारा अवगत कराया गया कि नहरों के किनारे दबंगों द्वारा बाउड्री और मकान बना कर नहर पटरी पर कब्जा कर लिया जाता है जिससे कृषि कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। तत्पश्चात् उपस्थित किसानों से उनकी समस्याओं जैसे- खाद की उपलब्धता, नहरों व रजवाहों में हेड से टेल तक पानी की उपलब्धता, यूरिया की समस्या, गन्ना पर्ची की समस्या, विद्युत आपूर्ति, सोलर पंप कनेक्शन, सिचांई हेतु अन्य जल संसाधनों की व्यवस्था, फसल बीमा आदि के बारे में जानकारी ली गई। जिसपर किसान संघ के उपस्थित पदेन अधिकारियों व किसान बन्धुओं द्वारा अवगत कराया गया कि खाद्य एवं यूरिया पर्याप्त मात्रा जनपद में उपलब्ध है। विद्युत आपूर्ति भी ठीक है। 30 मई को आए तूफान में क्षतिग्रस्त केले की फसल हेतु फसल क्षति आपदा अनुदान मिला है किंतु फसल बीमा योजना की धनराशि अबतक नही मिली है, जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि फसल बीमा की धनराशि शीध्र किसानों को दिलाई जाए। उन्होने सभी किसान बन्धुओं से अनुरोध किया कि अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराए एवं प्रीमियम भी ससमय जमा करें, अगर आप फसल बीमा कराते है तो दैवीय आपदा व कठिन परिस्थितियों में हुए फसल क्षति की बीमित धनराशि मिलने से आपको कृषि कार्य में सहायता मिलेगी।

विद्युत आपूर्ति हेतु सोलर पंप ऊर्जा का एक अच्छा श्रोत है, प्रधानमंत्री कुसुम योजना तथा प्रधांनमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से योजना से आच्छादित होकर अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकते है। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई/नलकूप को निर्देशित किया कि जनपद के सभी नहरों में 100 प्रतिशत हेड से टेल तक पानी पहुंचाया जाए तथा जहॉ कही सफाई कार्य अवशेष है उसे शीध्र प्रोपर साफ-सफाई करा दिया जाए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, मुख्यपशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र प्रसाद, जिला गन्ना अधिकारी डी.के. सैनी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार सहायक निदेशक (रेशम), सहायक निदेशक (मत्स्य,), सहायक निबन्धक (सहकारिता), सहायक अभियन्ता (सिंचाई) खण्ड-2 सहित देवरिया, एक्सीएन बाढ़ खंड आदि अधिकारियों सहित कृषक बन्धु उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking