News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: किसान सभा ने राष्टपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2023  |  7:54 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान सभा ने राष्टपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया
  • किसान सभा ने मणिपुर हिंसा रोकने और मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग  किया 

कसया/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला इकाई कुशीनगर ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव के नेतृत्व में राष्टपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कसया को सौंप मणिपुर हिंसा को रोकने और दोषियों पर कार्यवाही के साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग किया है l  उत्तरप्रदेश किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन व सीपीआईएम ने संयुक्त रूप से ज्ञापन देते हुए उल्लिखित किया है कि  मणिपुर में तीन महीनों से जारी हिंसा देशवासियो के लिए गंभीर चिंता का विषय हैl मैती और कुकी दो समुदायो को वहाँ लड़ाया जा रहा है l भाजपा सरकार मणिपुर हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है l

अभी तक मिल रही खबरों के अनुसार लगभग 160 हत्याएं  व 60हजार से ज्यादा लोग शरणार्थी कैम्प में नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं तथा सैकड़ो घरों, गावों और बस्तियों को दंगाइयों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया है l इसके साथ ही महिलाओ के यौन उत्पीड़न के खौफनाक व शर्मनाक वीडियो सामने आ रहे हैं, जहाँ दो कुकी आदिवासी महिलाओ को पुलिस भीड़ के हवाले क़र देती है,जिन्हे नंगा घुमाया जाता है, तथा उनके साथ सामूहिक बलात्कार की भी खबरें आ रही हैं l यह क्रूर घटना मानवता व देश को शर्मसार करने वाली घटना है l केंद्र सरकार की चुप्पी चिंता जनक है l उक्त घटनाओ के खिलाफ भारतीय किसान सभा,अखिल भारतीय खेल मजदूर यूनियन राष्ट्र व्यापी प्रतिरोध में शामिल होकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन क़र मांग कर रहे हैं, कि मणिपुर हिंसा एवं महिलाओ के यौन उत्पीड़न को रोकते हुए दोषियों को दण्डित किये जाने हेतु प्रभावशाली हस्तक्षेप  के साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाय l

इस दौरान इदरीश अंसारी, सीपीआईएम जिला मंत्री अयोध्यालाल श्रीवास्तव,खेत मजदूर यूनियन कैलाश सिंह,बेचू गुप्ता, राम बहाल सिंह, जवाहर शर्मा आदि पार्टी व यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking