कुशीनगर। आज 20 जनवरी शुक्रवार को उदित नारायण पीजी कालेज पडरौना कुशीनगर के समाजशास्त्र विभाग में “सी पी एन शैक्षणिक समाजशास्त्र छात्रवृत्ति” के अंतर्गत कुं० सपना गुप्ता एम ए तृतीय सेमेस्टर को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी ।
यह छात्रवृत्ति उसके शैक्षणिक विकास हेतु प्रदान की गयी है जिसमें से समाजशास्त्र विभाग के समस्त सहायक आचार्यों द्वारा दी गई सहयोग राशि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। “सी पी एन शैक्षणिक समाजशास्त्र छात्रवृत्ति ” नामकरण की बैठक 6 जनवरी 2023 को समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा० लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में समाजशास्त्र के समस्त सहायक आचार्यों की उपस्थिति में की गयी थी जिसमें से अंतिम निर्णय डा० मुकेश चन्द्र यादव द्वारा छात्रवृत्ति के नामकरण को नामित किया गया थाl इस क्रम मे कालेज की प्राचार्या प्रो ममता मणि त्रिपाठी के द्वारा छात्रवृत्ति की धनराशि 11000₹ उक्त छात्रा को प्रदान की गयी l समाजशास्त्र विभाग द्वारा शुरू किये गये इस पहल के लिये महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० ममता मणि त्रिपाठी द्वारा बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया।
इस कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रो० डा० शिव प्रकाश पांडे, असिं प्रो डा० मुकेश चन्द्र यादव, असिं प्रो०डा० विश्वंभर नाथ प्रजापति, असिं प्रो० ऐश्वर्य पाठक, असिं प्रो पीयूष सिंह, असिं प्रो० ओम नारायण , डा० आशुतोष सिंह, प्रदीप मोदनलाल, अभिषेक मिश्रा एवं अंत मे समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा० लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम मे उपस्थित प्राचार्या मैम और समस्त सहायक आचार्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…