News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Mahotsav/फाजिलनगर में बंदा बैरागी के लोक गीतों पर झूमे लोग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 17, 2022  |  7:59 PM

830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Mahotsav/फाजिलनगर में बंदा बैरागी के लोक गीतों पर झूमे लोग

फाजिलनगर/कुशीनगर (अनीश पाण्डेय) । कुशीनगर महोत्सव के 11वें दिन बुधवार की रात फाजिलनगर के नौका बिहार परिसर में लोक गायन और कबीर वाणी का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल,सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप राय,देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी तथा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा सहित बतौर अतिथि मौजूद रहें। जिसमें बुद्ध के अंतिम भोजन स्थल पर आयोजित कुशीनगर महोत्सव के दौरान सूफी गायक बंदा बैरागी के गीतों पर पूरी रात श्रोता झूमते रहें।कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल तथा सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह धरती भगवान बुद्ध और महावीर का संगम स्थली है।दोनों ने विश्व को अहिंसा का संदेश दिया।जिसकी प्रासंगिकता हमेशा रहेगी।आज सबको युद्ध का रास्ता छोड़कर बुद्ध का रास्ता अपनाने की आवश्यकता है।इसी राह पर चलकर पूरे विश्व में अमन चैन का माहौल स्थापित कर सकते हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस जिले को विशेष पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने इस कार्यक्रम के दौरान कबीर वाणी आयोजन को सराहा और कहा कि कबीर दास की शिक्षाएं आज भी समसामयिक हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित कर समाज के विकास में योगदान देने की बात कहीं। साथ ही देवरिया सांसद डॉ. त्रिपाठी ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे पूर्वांचल में एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बन चुका है।इसके माध्यम से लोक कला और लोक गायन के माध्यम से स्थानीय जनता का परिचय कराया जा रहा है।जो की यह बहुत ही प्रशंसनीय है।

इस दौरान कुशीनगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking