News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अंजुमन इस्लामिया मदरसा ग्राम परसौनी का प्रबन्धकीय चुनाव अग्रिम आदेश तक स्थगित

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 7, 2021  |  5:57 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंजुमन इस्लामिया मदरसा ग्राम परसौनी का प्रबन्धकीय चुनाव अग्रिम आदेश तक स्थगित

कुशीनगर।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/ निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार पांडे ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी तथा चिट्स गोरखपुर मंडल गोरखपुर के आदेश के द्वारा कालातीत प्रबंध समिति का निर्वाचन के अंतर्गत संस्था अंजुमन इस्लामिया ग्राम- परसौनी, पोस्ट- परसौनी, वाया पडरौना, तहसील – हाटा, जनपद कुशीनगर के जीवित वैद्य 20 घोषित सदस्यों की सूची प्रेषित करते हुए जीवित सदस्यों के मध्य चुनाव कराए जाने हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित करते हुए निर्वाचन संपन्न कराकर निर्वाचित प्रबंध समिति की सूची प्रेषित किए जाने की अपेक्षा की गई थी। जिस के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से कार्यालय के माध्यम से दिनांक 7 जुलाई को अपराहन 1:00 बजे से चुनाव संपन्न कराए जाने हेतु तिथि निर्धारित की गई थी। इस क्रम में उपरोक्त संस्था/ मदरसा के सम्मानित समस्त प्रबंध समिति के सदस्यों को अवगत कराया है कि अपरिहार्य कारणों से उक्त प्रबंध समिति का चुनाव तात्कालिक प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है ।प्रबंध समिति के चुनाव हेतु तिथि पुनः निर्धारित करते हुए अवगत कराया जाएगा।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking