News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा के कई निष्कासित कार्यकर्ताओं को हुई वापसी

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 2, 2021  |  6:06 PM

523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा के कई निष्कासित कार्यकर्ताओं को हुई वापसी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की मुखालफत कर मैदान में ताल ठोंकने वाले बागियों पर भारतीय जनता पार्टी ने यू-टर्न लिया है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष व् गोरखपुर क्षेत्र अध्यक्ष का फैसला बताते हुए सभी विद्रोहियों को वापस पार्टी की सदस्यता दिला दी गई। खास बात यह है कि इन्हीं बागियों की बदौलत जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कमल खिलाने के लिए स्थानीय भगवा ब्रिगेड के पसीने छूट गए थे। उधर, पार्टी से निष्कासन को छह माह से भी कम समय में रद कर भाजपा ने विपक्ष को बैठे-बिठाए चुटकी लेने का मौका दे दिया है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

पिछले दिनों सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा से टिकट की आस लगाए बैठे कई कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। इस बगावत से जहां भाजपा को इज्जत बचानी भारी हुई, वहीं पार्टी के सिबल पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की राह में कांटे बिछ गए। बगावत का बिगुल फूंकने वाले जिले के 12 भाजपा नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया था। इनमें जिला पंचायत में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ने वाले और अन्य प्रत्याशियों को लड़ाने वाले भाजपा नेता शामिल थे।

मंगलवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष व् गोरखपुर क्षेत्र अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी से निष्कासन कार्यकर्ता का भाजपा में वापसी हो गई।

आप भी देखे लिस्ट!

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking