News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बृहद टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2022  |  3:34 PM

453 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बृहद टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन
  • शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान को सफल बनाये -सत्य प्रकाश

कसया/कुशीनगर। मंगलवार को तहसील क्षेत्र कसया व हाटा बिकास खण्ड के ग्राम सभा खड्डा में वृहद टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चार टीकाकरण टीमों ने लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गयाl टीकाकरण शिविर का बतौर नोडल अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी हाटा सत्य प्रकाश कुशवाहा ने जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l इस दौरान उन्होंने गांव में स्थित सभी प्राथमिक पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट स्कूलों का निरीक्षण कर ई पाठशाला व मौहल्ला पाठशाला की वास्तविकता जानीl

विदित हो कि उक्त ग्राम पंचायत में आयोजित टीकाकरण शिविर में 45 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम द्वितीय व बूस्टर डोज 18 से 45 आयु वर्ग में प्रथम व द्वितीय डोज तथा 14 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को प्रथम डोज का टीका लगाया गयाl शिविर का नोडल अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी हाटा सत्य प्रकाश कुशवाहा अपने टीम के सदस्य एआरपी बिनोद कुमार शर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजयकान्त मिश्रा,प्रधानाध्यापक अभयन्नदन तिवारी,मुरलीमनोहर,प्रीति पाल आजरा खातून के साथ गांव में छुटे हुए लोगों के साथ साथ बच्चों को भी टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया और अपील किया कि सभी लोग शिविर में जाकर टीकाकरण कराये और शिक्षकों को निर्देशित किया कि आप सभी लोग शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान को सफल बनाएंl भ्रमण के क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि मोहल्ला पाठशाला के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है और गत 25 जनवरी से 100 दिन का रिडिग कैम्पेन शुरू कर दिया गया है,जिसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चे आनलाइन ग्रुप व प्रेरणा साथी के माध्यम से पाठ्य सामग्री को पढ़ेंगे इस दौरान पदमावती सिंह, प्रिती पाल, कमलेश पटेल,अमित राव, राकेश कुमार आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking