कसया/कुशीनगर। नगर के रांम जानकी मठ मंदिर परिसर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला ईकाई द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष सेवा, सुरक्षा, समर्पण व गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में चिकित्सा, सेवा, सम्मान समारोह आयोजित किया गया
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार में आठ सालों के दौरान भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ाया है। हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं। जरूरतमन्दों तक बिना भेदभाव विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। किसानों और गरीबों की आय में वृद्धि हुई है। अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर स्वावलम्बन और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉ नित्यानन्द श्रीवास्तव ने कहा कि आज मातृ शक्ति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सहभागी बन रही है। इस क्रम में जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा टीएन राव व डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता शिवाकांत सिंह व अध्यक्षता डा डीके गुप्ता ने किया। इस दौरान डा. ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव मण्डल संयोजक कुशीनगर , डा आर. के राय मण्डल संयोजक कसया देहात सहित पार्टी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे l
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…