News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मोदी सरकार राष्ट्र, जन और संस्कृति के विकास को आधार बनाकर कार्य कर रही है- डॉ रमापति राम त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 18, 2021  |  6:30 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मोदी सरकार राष्ट्र, जन और संस्कृति के विकास को आधार बनाकर कार्य कर रही है- डॉ रमापति राम त्रिपाठी

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछले सात सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मजबूत और कुशल नेतृत्व में देश की तस्वीर और गरीबों की तकदीर बदल दिया है। मोदी सरकार राष्ट्र, जन और संस्कृति के विकास को आधार बनाकर कार्य कर रही है।नरेन्द्र मोदी आज देश ही बल्कि विश्व के नेता बन गए हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा।वह रविवार को कप्तानगंज ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रामकोला विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

आज की हॉट खबर- बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी...

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात वर्ष और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के उत्थान और सम्मान को समर्पित रही है। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सभी लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, शिक्षा,विजली, पानी,खाद, सड़क और सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अराजकता, और गुण्डागर्दी चरम पर था और प्रदेश की गिनती बिमारु राज्यों में होती थी। और जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो बिना रुके, बिना झुके प्रदेश से अराजकता, भ्रष्टाचार और गुण्डाराज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया। आज गुण्डे और अपराधी या तो मार दिए गए हैं या जेल में बंद हैं और जो बचे हैं वे राज्य से बाहर है ‌।

विधानसभा प्रभारी आनन्द सिंह कलहंस ने कहा कि अब जाति पाति की नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की सरकार है। कहा कि भाजपा विकास और राष्ट्रवादी मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाती है। कहा कि हमारी सरकार अब वोटों को ध्यान में रखकर अपने निर्णय नहीं लेती है बल्कि समाज और देश हित ध्यान में रखकर निर्णय लेती है। केंद्र की मोदी सरकार आने के बाद से पिछले सात वर्षों में देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाएं नहीं हुईं साथ ही नक्सलियों के सिंडीकेट को भी तोड़ दिया गया है।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल सिंह और कार्यक्रम संयोजक जोखू शर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और संचालन जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking