कसया/कुशीनगर। गरीबों के विकास के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। यही कारण है कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए है।
उक्त बातें कसया विकास खंड के ग्राम पोखरभिंडा प्राथमिक विद्यालय परिसर में कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कही। उन्होंने कहा कि जल्दी ही गांव_गांव में पीएम आवास का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि, उज्जलवा योजना सहित जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलायी जा रही है उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ती को बिना किसी भेद भाव के दिया जा रहा है। आमजन को मिल रहा है। आगे कहा कि विरोधी दल पीएम मोदी व सीएम योगी को दिन रात कोसने में लगे हुए है। लेकिन भाजपा सरकार विरोधियों के मंसूबों को जान चुकी है, इसलिए तेजी से देश व प्रदेश के विकास में जुटी हुई है। भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है, उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चौमुखी विकास कार्य हो रहा है,मोदी जी ने आज राष्ट को वैश्विक सत्तर पर सम्मान दिलाया है। गांव से ही देश और प्रदेश का विकास होता है।जिससे आज भारत का पूरे विश्व मे प्रचम स्थापित हो रहा है। आज प्रदेश में माफिया राज खत्म हो चुका है। डबल इंजन सरकार समाज के अन्तिम वर्ग को सभी योजनाओ का लाभ बिना किसी भेद भाव के दे रही है।
सांसद ने कहा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ समाज के अन्तिम वर्ग को बिना किसी भेद भाव मिल रहा है।यही कारण है कि भाजपा में आम जन का विस्वास नितरण बनता जा रहा है। विकास करना ही हमारा मिशन है। ठंड के मौसम में निर्धन और गरीब लोगो को कम्बल वितरण कर पुनीत कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने सड़क और नाली निमार्ण के लिए पत्रक सौंपा। जिसपर सांसद ने ग्रामीण अभियांता के अधिशाषी अभियंता को निर्देशीत किया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश यादव उर्फ चमन, दीपक शर्मा ने सम्बोधित किया। संचालन राजकुमार पाण्डेय और अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कसया रामायण कुशवाहा ने किया। इसके पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार कसया आशीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा दिनेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू मद्धेशिया, मण्डल उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, अभय राव, अखिलेश दास गुप्ता, दीपक शर्मा, सेक्टर प्रमुख रामनगीना सिंह, बूथ अध्यक्ष केदार सिंह, राजस्व निरिक्षक अरविन्द पति त्रिपाठी, चंदन शर्मा, निर्भय राव नितेश सिंह विवेक राव सूरज सिंह, राजू सिंह, रामभूषण सिंह, मदन सिंह,राकेश यादव, मोनू राव, जेपी कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, लेखपाल विश्वजीत सिंह, जितेंद्र यादव, राजीव सिंह, रामनारायण पाण्डेय, चंद्रभान प्रसाद, सुमेर प्रसाद उपस्थित रहे।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…