News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पूरे देश में चुनाव में पैसा हावी- अरुण कुमार श्रीवास्तव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 19, 2022  |  8:25 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूरे देश में चुनाव में पैसा हावी- अरुण कुमार श्रीवास्तव
  • चुनावी भ्रष्टाचार पर रोक के लिए आयोग बनाये प्रभावी नियम: शिवाजी राय
  • फाइट अगेंस्ट करप्शन थ्रू इलेक्टरल रिफॉर्म्स फैक्टर की गोष्ठी

कुशीनगर। फाइट अगेंस्ट करप्शन थ्रू इलेक्टरल रिफॉर्म्स फैक्टर द्वारा पडरौना सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के हाल में चुनाव सुधार अभियंबक तहत गोष्ठी कर जागरूक किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

फैक्टर के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे देश में चुनाव में पैसा हावी हो गया है, जिसके पास भी धन है वह सदस्य ना होते हुए भी पार्टियों को धन देकर टिकट खरीद ले रहा है और धन के बल पर सदन में पहुंच जा रहा है जिससे आम कार्यकर्ता जो जीवन भर पार्टी का झंडा उठाए हुए घूमता है और इस मौके पर मुंह ताकता रह जाता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मूल में पार्टियों का आंतरिक चुनाव ना कराए जाना और चुनाव आयोग द्वारा उनके घोषणा पत्रों पर ध्यान न दिया जाना मूल है और यही कारण है कि सदन में आज बौद्धिक लोगों की कमी हो गई है और कम बुद्धिमत्ता और गुणवत्ता के लोग सांसद, विधायक बन कर के मंत्री बन रहे हैं और उल्टे सीधे कानून पास कर रहे हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं के बीच में अपनी बात रखते हुए उनसे सुझाव मांगे। किसान नेता शिवाजी राय ने कहा कि कदम कदम पर भ्रष्टाचार व्याप्त है और चुनाव आयोग को इस पर नियंत्रण करने के लिए और प्रभावी ढंग से नियम बनाने होंगे तथा जो नियम पहले से ही उपलब्ध है उनको लागू करने के लिए कड़ाई से पालन करना होगा। मंडल संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार के कारण ही निचले स्तर के लोग या ऐसे लोग जिसमें बुद्धिमता तो है, पढ़े लिखे भी हैं लेकिन धन नहीं है तो वह चुनाव लड़ने से वंचित रह जा रहे हैं जिस पर चुनाव सुधारों के द्वारा रोक लगाई जा सकती है।

वकीलों से इस संबंध में राय मांगते हुए कहा कि आपकी राय महत्वपूर्ण है क्योंकि आप जनता के सारे कानूनी दांवपेच को जानते हैं और जनता की बातों को अच्छी तरह से समझते हैं आपकी राय को एकत्रित करके चुनाव आयोग एवं राष्ट्रपति महोदय तक पहुंचाने का कार्य करने के लिए हम आपके पास आए हैं आपके सुझावों का हम स्वागत करते हैं। संचालन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन बार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष हरिशंकर दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह एडवोकेट, बृजनंदन कुशवाहा, तय्यब अली एडवोकेट, राकेश कुमार पांडे एडवोकेट, महंत गोपाल एडवोकेट, राम भवन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

संबंधित खबरें
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking