News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बेटी के ससुर को दिल दे बैठी माँ! प्यार में रोड़ा बन रहे पति को प्रेमी संग मिलकर की हत्या

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 27, 2023  |  7:37 PM

4,116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बेटी के ससुर को दिल दे बैठी माँ! प्यार में रोड़ा बन रहे पति को प्रेमी संग मिलकर की हत्या

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने का मामला सामने आया है। एक महिला और समधी के बीच प्यार हुआ। वर्षों से बाहर रह रहे पति जब घर पहुंचे, तो प्यार में रोड़ा बने पति को समधी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया के नौगावां का है। उक्त गांव निवासी मुन्ना मद्धेशिया पुत्र हरि मद्धेशिया का शव खिरियाँ में गन्ने के खेत में मिला था। मुन्ना मद्धेशिया ने जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई थी, उसी ने समधी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

दरअसल, विगत 13 फरवरी को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरियाँ में गन्ने के खेत में एक शव मिला था, जिसका गला गहराई तक कटा था। शव की पहचान मुन्ना मद्धेशिया पुत्र हरि मद्धेशिया के रूप में हुई थी। इस मामले में पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। इस मामले का जब खुलासा हुआ, तो सबके दांतों तले अंगुली पड़ गए। सोमवार को तुर्कपट्टी थाने में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए तमकुहीराज के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा ने बताया कि मुन्ना मद्धेशिया 4 साल पूर्व ओमान कमाने गया। इस दौरान उसकी पत्नी का उसकी बड़ी बेटी के ससुर के साथ नजदीकियां बढ़ी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। 4 साल बाद जब मुन्ना गांव लौटा तो उनके प्यार में रोड़ा बनने लगा। इस पर पत्नी ने समधी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। 13 फरवरी को जब वह घर जा रहा था तो तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया में उसके सिर पर बास के डंडे से वार किया। जब वह अचेत हो गया तो उसे गन्ने के खेत में लेकर गला रेत कर हत्या कर दिए।

पुलिस ने समधी हौसला प्रसाद को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बघौच मोड़ से तथा मृतक की पत्नी रेखा देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस में घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा, एक हथियार और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों के खिलाफ षणयंत्र और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह, साइबर सेल प्रभारी एसआई मनोज कुमार पंत, स्वाट प्रभारी आलोक यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी शरद भारती, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल कुश कुमार, सनातन सिंह, रणजीत यादव, राघवेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, शिवानंद सिंह, वीरेंद्र खरवार तथा महिला कांस्टेबल साध्वी दुबे व श्रृष्टि सिंह शामिल थे।

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking