News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनसुनवाई केन्द्र पर सांसद ने सुनी समस्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2022  |  4:41 PM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनसुनवाई केन्द्र पर सांसद ने सुनी समस्या
  • संबंधित अधिकारी को जल्द निस्तारिकरण हेतु दिया सख्त निर्देश

कसया/कुशीनगर। सोमवार को जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस पडरौना स्थित सांसद जनसुनवाई केंद्र पर जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्ग सांसद विजय कुमार दुबे ने जनसुनवाई केंद पर जनपद के विभिन्न ब्लाक व ग्राम सभा से आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन कर उसके त्वरित कार्यवाही हेतु निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को दुरभाष पर सख्त निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि जनसुनवाई केन्द्र पर आए प्राथना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की जनसुनवाई पर आए किसी मामले के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही किया जाएगा।
जनसुनवाई केंद्र पर

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

सबसे पहले हाटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोतीचक विकास खण्ड के झांगा बाजार की सुमन देवी ने जमीन सम्बंधित मामले बताया जिसमे उपजिलाधिकारी हाटा को निस्तारण हेतु उनके प्राथना पत्र पर निर्देशित किया।इसके बाद पडरौना नगर पालिका की प्रीति वर्मा ने राशन कार्ड व उजव्वाला गैस कनेक्शन के लिए प्राथना पत्र दिया जिसपर सांसद श्री दूबे ने पूर्ती निरीक्षक को लाभार्थी को जल्द सुविधा दिलाने के लिए निर्देशित किया।इसी तरह कसया नगर के अरुण त्रिपाठी, कप्तानगंज नगर के अनिल सिंह,सहित काफी संख्या में जनपद के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों व नगर से आये हुए मामले में लोगो ने प्राथना पत्र के माध्यम से अपनी समस्या को जनसुनवाई कार्यक्रम में में बताया जिसपर सांसद ने जल्द निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारी को सख्त निर्देशन किया।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष गण कुशीनगर अनिल प्रताप राव,मण्डल अध्यक्ष विशुनपुरा राधेश्याम गुप्ता,सखोपार चंद्रप्रकाश तिवारी, रामानुज मिश्रा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,धीरज पाठक,कुणाल राव,ओमप्रकाश वर्मा,विनोद गिरी,विवेक सिंह उर्फ बंटी सिंह,सुमन्त पाण्डेय,हरीश मिश्रा,पिन्टू मिश्रा,आशुतोष पाण्डेय,सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारि गण व कार्यकर्ता गण सहित काफी संख्या में फरियादी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking