कसया/कुशीनगर। नेशनल हाइवे 28 पर बनने वाले फ्लायो ओवर निर्माण को लेकर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया
43 करोड़ की लागत से 2.5 किमी बन रहे डबल लेन के दो फ्लॉई ओवर के बन जाने से आवागमन आसान हो जाएगा। आयोजित फ्लॉई ओवर शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री दुबे ने कहा कि फ्लॉई ओवर के बन जाने से दुर्घटनाओं मे कमी आयेगी। यातायात सुविधा बढ़ेगी। पर्यटकों को भी सहूलियत बढ़ेगी। निश्चित रूप से यहां की अर्थ व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। स्थानीय लोग जब सुरक्षित होंगे, उनके उत्पाद को बाजार मिलेगा तो उनका जीवन स्तर भी उठेगा।
विधायक पीएन पाठक, जिलाधिकारी एस राज लिंगम, एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल, नेशनल हाइवे एथर्टी (एनएचएआई) के परियोजना महाप्रबंधक सहित कुशीनगर जनपद के समस्त भाजपा विधायक, अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे l
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…