News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार एम्बुलेंस, एक की मौत चार घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2022  |  2:48 PM

1,296 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार एम्बुलेंस, एक की मौत चार घायल

मल्लूडीह/कुशीनगर। गोरखपुर से शव लेकर गोपालगंज जा रहा एक एंबुलेंस रविवार की सुबह प्रेमवलिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा भिड़ा। जिसमे ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए । घायलों को कसया सीएचसी भेजा गया , जहां से रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही एक की मौत हो गई ।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज के एक व्यक्ति की शनिवार की रात गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । परिजन शव को लेकर एक निजी एंबुलेंस से गोपालगंज वापस लौट रहे थे ।एंबुलेंस अभी कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया गांव के समीप पहुंचा ही था की इसी बीच एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे पेड़ से जा भिड़ी ।दुर्घटना भोर में हुई थी उस समय आसपास के लोग सो रहे थे । एक राहगीर ने आसपास के लोगों को बुलाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा ।जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस का स्टाफ सुशांत गौंड उम्र 22 वर्ष निवासी तिवारीपुर गोरखपुर की रास्ते में ही मौत हो गई । गोरखपुर निवासी ड्राइवर सलमान सहित शव के साथ जा रहे दो लोगों को हल्की चोटें आई है । सलमान का इलाज कसया सीएचसी में हो रहा है। दो अन्य इलाज के लिए गोपालगंज चले गए । मुकामी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है ।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking