News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: राजस्थान से आ रहे युवक की ट्रेन में मौत, गांव में मचा कोहराम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 7, 2023  |  10:47 AM

1,373 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: राजस्थान से आ रहे युवक की ट्रेन में मौत, गांव में मचा कोहराम

कसया/कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के ग्राम पिपराझाम निवासी युवक अजय सिंह पुत्र अर्जुन सिंह (उम्र 21 वर्ष) की ट्रेन में मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

मिली जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व अजय राजस्थान में सटरिंग का काम करने गया था। उसका कुछ दिनों से तबियत खराब चल रहा था। जिसके कारण वह ट्रेन से घर आ रहा था। लेकिन ट्रेन के आगरा पहुंचते – पहुंचते उसके मौत की खबर मिली। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया और वहां से शव आज सोमवार को एम्बुलेंस से घर लाया गया। घर शव पहुंचते ग्रामीणों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गयी। मां, सहित परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया था। उसका अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी के नौतन घाट पर किया गया। अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की खुशहाली के लिए कमाने चला गया। पिता मुंबई में सटरिंग का ही काम करते हैं। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

संबंधित खबरें
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश

कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…

होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…

मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking