News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एक साथ तीन  मित्रो की सजी चिताएं, लोगो की आँखो से छलके आँसू   

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 1, 2022  |  6:24 PM

18,093 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एक साथ तीन  मित्रो की सजी चिताएं, लोगो की आँखो से छलके आँसू    WhatsApp
Responsive image
  • शव आते ही परिजनों के चीख- पुकार से शिशक उठा गांव 
  • अपाची बाइक सवार तीनो युवको की बुधवार को  सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत 

संतोष कुमार साहनी/न्यूज अड्डा

हेतिमपुर/कुशीनगर। बुधवार को सड़क दुर्घटना में अपाची बाइक सवार तीन युवकों की मौत के  बाद गांव पुरी तरह मातम में गमगीन हो गया है l गांव में मानो जैसे दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है, पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है l तीनों मृत युवक मित्र और एक ही गांव के निवासी थे l

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब युवकों का शव उनके घर पंहुचा तों परिजनो के  चीख -पुकार से पूरा गांव शिशक पड़ा l एक गांव से तीन अर्थियां निकलते व चिताओ को जलते देख लोगो के आँसू छलक पड़े l बताते चले कि थाना क्षेत्र कसया व नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.6बाबा साहेब आपटे नगर( विषम्भरपुर ) निवासी तीन युवक बुधवार की दोपहर हेतिमपुर से अपने घर आ रहे थे कि नेशनल हाइबे फोर लेन पकडियहवा नहर के पास अपाची बाइक  डिवाइडर से टकरा गयी , जिससे  बाइक पर सवार तीन युवको में से भरत कुशवाहा पुत्र  राजेंद्र कुशवाहा 25वर्ष व बलवंत गुप्ता पुत्र राधे गुप्ता 27वर्ष  की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी, जबकि घायल मधुबन प्रजापति पुत्र सुईट प्रजापति 22वर्ष  को कसया सीएचसी लाया गया , जहाँ गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया थाl इलाज के दौरान कुछ समय बाद ही तीसरे युवक मधुबन का भी जिलाचिकित्सालय में मृत हो गया l पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया l गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव उनके घर आया तों परिवार में चीख -पुकार शुरू हो गयी  l मृतको के बच्चों व परिवार को रोते देख मौजूद सभी के आँखो से आँसू छलक गये और गमगीन हो गये l गांव के लोग परिजनों को ढाढस बधाते रहे l बुधवार की घटना के बाद से ही पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking