कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा लागतार आमजनो के साथ पुलिस कर्मियो के अच्छे व्यवहार को लेकर दिशा निर्देश दिए जाते रहे है।लेकिन कुछ विभाग में ऐसे भी पुलिस कर्मी पड़े है,जो अपने मुखिया के बातो को भी दर किनार कर दे रहे है। ऐसे ही एक मामला में एसपी ने सोमवार को कस्बा चौकी प्रभारी कप्तानगंज के साथ तीन पुलिसकर्मियों को अभद्रता,कार्य सरकार के कार्यों में लापरवाही,शिथिलता के साथ ही अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया है।
थाना क्षेत्र के कप्तानगंज कस्बा सुभाष चौक पर पुलिस की बरबर्ता का शिकार हुआ ठेला व्यवसायी को बेहरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है।आम खरीदने को लेकर ठेला व्यवसायी और ग्राहक में बीच हुए विवाद के बाद पहुँची पुलिस ने ठेला व्यवसायी को चौकी पर ले जाकर अभद्रता किया, बेल्ट और पट्टे से पिटाई करने की बात बताई जा रही है।पिटाई से ठेला व्यवसायी के शरीर पर पड़े गहरे जख्म के निशान पूरी कहानी दर्शा रहा है।
सनद रहे की घटना जानकारी मिलते ही की पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने कस्बा चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव, पीआर बी थाना कप्तानगंज पर तैनात आरक्षी धर्मेंद्र यादव, यही तैनात आरक्षी राहुल यादव,आरक्षी सोनू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…