News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बिहार की उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने किया जनसभा को सम्बोधित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 26, 2022  |  3:00 PM

552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बिहार की उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने किया जनसभा को सम्बोधित

कसया/कुशीनगर। बिहार की उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा कि जनकपुर बिहार से चलकर राम जन्मभूमि में आयी हूं यहां मैं पहले भी आई हूं योगी शासन में ऐतिहासिक बदलाव दिख रहा है। योगी जी ने रामराज्य लाने की दिशा में कार्य शुरू किया है जो अगले पांच सालमें फलीभूत होगा। वे कुशीनगर विधानसभा के गांव कुड़वा में जनसभा की सम्बोधित कर रही थीं।

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने माताओ और बहनो को चूल्हे के धुंएं से मुक्ति दिलाकर उज्ज्वल योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलिंडर और चूल्हा उपलब्ध कराया। सरकार ने आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक के इलाज की सुविधा दिया है ताकि गरीब के माता, पिता,भाई के इलाज के लिए खेत और घर न बेचना पड़े। योगी राज में बहन और बेटी भी अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने भीड़ से प्रदेश में एक बार पुनः ऐतिहासिक कारीबके आधार पर भाजपा सरकार के लिए वोट की अपील किया। प्रत्याशी पीएन पाठक की पत्नी नीलू पाठक ने अपने आँचल का पल्लू आगे बढ़ाकर लोगों से खोइच्छा में वोट मांगकर कमल का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील किया।कहा कि घरों में इज्जत घर और किसान सम्मान निधि के माध्यम से आम जनता को लाभ मिला है। सरकार डी बी टी के माध्यम से लाभ सीधे आम जनता के जनधन खाते में जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन संतीश चंद्र शर्मा और संजय सिंह कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। बिहार प्रदेश की मंत्री अमृता सिंह राठौर जिला मंत्री डॉ सीमा गुप्ता ने भी संबोधित किया।इस दौरान धीरेंद्र कुमार सिंह सेंगर,टोनी पाण्डेय,इस्लाम अंसारी,सुदर्शन शर्मा,राहुल सिंह,महत्तम गोंड,केसरी नंदन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking