News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2023  |  8:25 PM

862 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Advertisement

कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ रायगंज के नेबुआ टोला में मिट्टी लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से शाम लगभग चार बजे 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

खड्डा थानाक्षेत्र के सुरत छपरा गांव निवासी रंजित यादव पुत्र केदार यादव (25वर्ष) सोमवार को नेबुआ रायगंज से बाजार कर अपने घर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित मिट्टी लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली से हरिंचंद चौहान खेत के सामने प्राथमिक विद्यालय के समीप चपेट में आ गये। परिजनों ने उन्हें नौरंगिया स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना क्षेत्र नेबुआ नौरंगिया होने के कारण इस घटना की सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।

इस प्रकरण में नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया गया है।ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।मोटरसाइकिल कब्जे में है।

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking