News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: भेदभाव के बिना भाजपा ने कराया विकास का कार्य- जनकराम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2022  |  7:37 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: भेदभाव के बिना भाजपा ने कराया विकास का कार्य- जनकराम
  • बिहार के भू व खनन मंत्री ने की पीएन पाठक को जिताने की अपील

कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नफरत व भेद की राजनीति से परे हटकर देश व प्रदेश का विकास कराया है। भाजपा ने सात वर्षों में जो विकास किया उतना विकास कांग्रेस या विपक्ष की सरकार मिलकर 50 साल में नही कर सकी। भाजपा ने विकास के साथ आम जन को बेहतर सुशासन दिया है।

उक्त बात बिहार सरकार में भू व खनन मंत्री जनकराम ने डुमरी आदि गांवों में जनसम्पर्क के दौरान कही। पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कपिलदेव प्रसाद के आवास पर आयोजित सभा मंत्री ने कहा कि सबसे अच्छी पार्टी भाजपा है जिसने हर वर्ग सहित दलितों को सम्मान दिया और ऊंचे स्थान दिए। मोदी व योगी ने पारदर्शी शासन व्यवस्था दिया है जबकि परिवार वादी पार्टियां दिग्भ्रमित करने में लगी है। विपक्षी दल अनुसूचित जाति व जनजाति को राजनैतिक रूप से बांटकर अपना धंधा चला रहे हैं। मोदी जी के सात साल व योगी जी के पांच साल के शासनकाल में देश ने हर मोर्चे पर अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। योगी ने उप्र को शिक्षा, बिजली, गैस, पानी व बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई तो चिकित्सा व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। भ्रष्टाचार खत्म हुआ और पेंशन, आवास, मनरेगा आदि योजनाओं का पैसा सीधे पात्रों के खाते में आने लगा। मंत्री बोले कि देश मोदी व प्रदेश योगी के हाथ में सुरक्षित है।अपील किया कि कुशीनगर प्रत्याशी पंचानन्द पाठक (पीएन पाठक) को और वोट देकर विजयी बनाये।

इस दौरान जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा नकुल वर्मा, मण्डल अध्यक्ष बैरिस्टर कुमार भारती, विजय शंकर पाण्डेय, उमेश कुशवाहा, राम ब्यास कुशवाहा, चिरंजीव प्रसाद, विजय शंकर पाण्डेय, उमेश कुशवाहा, राम ब्यास कुशवाहा, चिरंजीव प्रसाद, राजीव कुमार, राहुल कुमार, पूनम भारती, मुकद्दर कुमार गौतम, निक्की देवी, सुनीता देवी, इन्द्रपाल गोंड़, शोभित सिंह, नंदलाल शर्मा, रामायण शर्मा, द्वारिका गोंड़, शुभनरायन यादव, रंजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking